फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: अब इन दो देशों ने भी एस्ट्राजेनेका के टीके पर लगाई रोक, ये है वजह

Mon, 15 Mar 2021 05:24 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
नॉर्वे, आइसलैंड समेत कई देशों में पहले से ही एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है और अब नीदरलैंड्स और आयरलैंड में भी इसपर अस्थायी रोक लगा दी गई है। दरअसल, वैक्सीन लगने के बाद ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के जमने के मामले सामने आने के बाद यह रोक लगाई गई है। आयरलैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोनन ग्लिन के मुताबिक, नॉर्वे की मेडिसिन एजेंसी का कहना है कि यह वैक्सीन लगने के बाद खून के थक्के जमने के चार मामले सामने आए थे। इस मामले में नीदरलैंड्स की सरकार का कहना है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर यह अस्थायी रोक कम से कम 29 मार्च तक लगी रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किन-किन देशों में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर लगी है रोक? 
  • दुनिया के जिन देशों में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के जमने की रिपोर्ट आने के बाद एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाई गई है, उनमें नीदरलैंड्स और आयरलैंड के अलावा ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, इटली, रोमानिया, बुल्गारिया, लिथुआनिया, एस्टोनिया, लक्जमबर्ग, लातविया आदि देश शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कंपनी कर रही ब्लड क्लॉटिंग से इनकार
  • हालांकि एस्ट्राजेनेका कंपनी ने वैक्सीन से ब्लड क्लॉटिंग होने के दुष्प्रभाव से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि हमने ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के करीब 1.7 करोड़ वैसे लोगों के डेटा की समीक्षा की है, जिन्हें एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन दी गई है, लेकिन इसमें टीके की वजह से खून के थक्के जमने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। कंपनी का कहना है वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन की मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी का भी कुछ ऐसा ही मानना है। एजेंसी का कहना है कि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगने की वजह से ही खून के थक्के जमने के मामले सामने आ रहे हैं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
12 करोड़ से अधिक लोग अब तक हुए संक्रमित 
  • कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 12 करोड़ से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 26 लाख 66 हजार के पार पहुंच चुका है। अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक तीन करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि पांच लाख 47 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा संक्रमण वाले देशों की सूची में दूसरे स्थान पर ब्राजील और तीसरे स्थान पर भारत है। यहां भी करोड़ों लोग कोरोना का शिकार हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें