फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इस देश में अप्रैल 2021 तक सभी लोगों को लग सकती है कोरोना वैक्सीन, लीक हुए सरकारी दस्तावेजों से हुआ खुलासा

Mon, 23 Nov 2020 01:15 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए बन रही वैक्सीन का इंतजार अब खत्म होने ही वाला है। कई देश तो बिना ट्रायल पूरा किए ही अपने नागरिकों को टीका लगा रहे हैं, जिसमें रूस और चीन शामिल हैं। अब कहा जा रहा है कि इंग्लैंड में तो सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकती है और वो भी अप्रैल 2021 तक। यह जानकारी लीक हुए सरकारी दस्तावेजों से मिली है। दस्तावेजों के मुताबिक, ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस अगले साल अप्रैल तक हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की योजना बना चुकी है। वहीं सरकार ने नियामक एजेंसी से फाइजर की वैक्सीन को मूल्यांकन करने को कहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्थ सर्विस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की पूरी वयस्क आबादी को वैक्सीन लगाने की योजना पर जनवरी के अंत तक काम शुरू हो सकता है। दरअसल, ब्रिटेन ने बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज के लिए कई कंपनियों से समझौता किया है।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए अलग-अलग जगहों पर सेंटर बनाए जाएंगे और जो लोग सेंटर पर पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, उनके पास टीकाकरण करने वाले कर्मचारी खुद जाकर टीका लगाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि अगले महीने ब्रिटेन के पास वैक्सीन की 70 लाख डोज उपलब्ध हो सकती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस का मानना है कि देश की 75 फीसदी आबादी टीका लगवाने के लिए आगे आएगी जबकि केयर होम्स जैसी जगहों पर रहने वाले 100 फीसदी लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं। ब्रिटेन की योजना भी यही है कि सबसे पहले केयर होम्स में रहने वाले लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को दिसंबर के अंत तक टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 65 से 70 साल के उम्र के लोगों की बारी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रिटेन की योजना के मुताबिक, 50 से 65 साल के लोगों को जनवरी के मध्य तक टीका लगाया जा सकता है। वहीं, 18 से 50 साल की उम्र के लोगों को मार्च में टीका लगाए जाने की योजना बनाई गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें