प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कंपनी के अनुसार, यह टीका दो बार यानी दो डोज में दिया जाता है। फाइजर के इस टीके को बहरीन ने भी मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को बहरीन प्रशासन ने इसकी घोषणा की थी। बताया गया है कि फाइजर ग्लोबल ने अमेरिकी प्रशासन से भी इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मांगी है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस वैक्सीन के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। जैसे, माइनस 70 डिग्री पर इस टीके को स्टोर करने की आवश्यकता, भारत जैसे देशों में इस वैक्सीन की डिलीवरी के लिए एक बड़ी चुनौती है। खासकर, छोटे कस्बों या शहर से दूर के इलाकों में इस टीके को माइनस 70 डिग्री पर रख पाना, भारतीय प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बारे में चिंता जाहिर कर चुके हैं।