भारत में कोरोना से संक्रमण के मामले बढ़ तो रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने की दर बढ़कर 94.37 फीसदी हो गई है। हालांकि यह बीमारी पूरी तरह से खत्म हो जाए, इसको लेकर वैक्सीन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में लोगों को वैक्सीन मिलने लगेगी। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं, जैसे- वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का संक्रमण कभी होगा या नहीं और क्या अमीर देशों को वैक्सीन पहले मिलेगी, बाकियों को बाद में? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इन सवालों के जवाब...