फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी में है यह देश, लेकिन ये है समस्या

Sun, 06 Dec 2020 09:41 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन को लाने की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां ब्रिटेन ने फाइजर कंपनी के टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है, तो वहीं चीन में भी टीके को बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की प्रांतीय सरकारें स्वदेश निर्मित कोरोना वैक्सीन के लिए ऑर्डर दे रही हैं। हालांकि वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इस बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है कि वैक्सीन कितनी प्रभावी हैं और उन्हें देश की 1.4 अरब आबादी तक कैसे पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा एक और बात यह है कि चीन में किसी भी वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि चीन के विदेश मंत्री ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि टीका निर्माता अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के चार वैक्सीन निर्माता कंपनियों के पांच संभावित टीकों का रूस, मिस्र और मेक्सिको समेत 12 से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षण में वैक्सीन के सफल होने के बाद भी अमेरिका, यूरोप, जापान और अन्य विकसित देशों में उसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी संबंधी प्रक्रिया बहुत ही जटिल हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चीन में वैसे तो बहुत पहले से ही लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कंपनी सिनोफार्म द्वारा विकसित वैक्सीन करीब 10 लाख लोगों को दी जा चुकी है, लेकिन किसी में भी गंभीर साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। ऐसे में अब वहां के उप-प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा है कि हमें अब बड़े स्तर पर वैक्सीन के उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिनोफार्म की वैक्सीन की कीमत क्या होगी? 

कंपनी के चेयरमैन लिऊ जिंन्गजेन ने अगस्त महीने में ही वैक्सीन की कीमत को लेकर कहा था कि जब यह वैक्सीन बाजार में उतारी जाएगी तो इसकी दो खुराक की कीमत 1000 चीनी युआन यानी करीब 10 हजार रुपये से कम होगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर यह वैक्सीन बाजार में कब उपलब्ध होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें