फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: काजू खाने के ऐसे फायदों से आप भी होंगे अनजान, कई बीमारियों में है बेहद फायदेमंद

Mon, 13 Sep 2021 02:28 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay
काजू, दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय सूखे मेवे में से एक है। तमाम अध्ययनों में काजू में मौजूद पोषक तत्वों और इससे सेहत को होने वाले फायदों का जिक्र मिलता है। काजू में पॉलीफेनोल्स और कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई मामलों में बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। शरीर में सूजन की समस्या को कम करने के साथ कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा देने में इन एंटीऑक्सिडेंट की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। 
भारत में काजू का प्रयोग कई तरह से किया जाता है। पनीर और चिकन की ग्रेवी बनाने से लेकर कई तरह की मिठाइयों को तैयार करने में काजू का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर क्या आप काजू से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? कई अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना काजू खाने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में काजू खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं, जिनसे अक्सर ज्यादातर लोग अनजान होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
वजन कम करने में सहायक है काजू
अध्ययनों से पता चलता है कि काजू का सेवन उन लोगों के लिए विशेष फायदोमंद हो सकता है जो वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। साल 2017 में जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, काजू में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ भूख को कम कर सकी है। इस प्रकार से लोगों के कैलोरी की खपत कम हो जाती है जो वजन कम करने में सहायक मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
हृदय के लिए फायदेमंद है काजू खाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक
काजू में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इससे कई तरह के हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरा पड़ने का जोखिम कम हो सकता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार काजू जैसे नट्स का सेवन करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में हृदय रोगों के विकसित होने का खतरा 37 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

4 of 5
काजू से मजबूत होती हैं हड्डियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हड्डियों को मजबूती देने में सहायक है काजू
काजू उन खाद्य स्रोतों में से एक है जिनमें कॉपर की मात्रा अधिक होती है। करीब 28 ग्राम काजू में 622 माइक्रोग्राम कॉपर होता है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हड्डियों के घनत्व में कमी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है। 18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों के लिए, प्रतिदिन 900 माइक्रोग्राम कॉपर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, कॉपर हमारे शरीर के प्रमुख संरचनात्मक घटकों, कोलेजन और इलास्टिन के रखरखाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। काजू का सेवन इस महत्वपूर्ण पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज में काजू खाने के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है काजू
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक टाइप-2 डायबिटीज के शिकार लोगों को अपने आहार में काजू को शामिल करने से लाभ हो सकता है। काजू फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, यह पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक है। एक अध्ययन में पाया गया कि काजू का सेवन करने वालो में ब्लड शुगर को बढ़ाने वाले कारक कम पाए गए। काजू में फाइबर की मौजूदगी इसे मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद बनाती है।


----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित अध्ययन संलग्न हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें