फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: गर्मियों में इम्यूनिटी होगी मजबूत, काढ़े की जगह पी सकते हैं ठंडाई, और भी हैं गजब के फायदे

Thu, 10 Jun 2021 03:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
thandai - फोटो : Social Media
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भले ही संक्रमितों की रोजाना सामने आने वाली संख्या में कमी देखी जा रही है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को कोरोना के सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारी जरा सी भूल हमारे लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। साथ ही हमें अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत रखना है। वहीं, गर्मी का मौसम आ चुका है और गर्मी के मौसम में अगर आप अपने दिमाग को ठंडा रखने के साथ ही अपनी इम्यूनिटी को भी बढ़ाना चाहते हैं तो फिर आप ठंडाई का सेवन कर सकते हैं। पूरी सर्दी भर लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खूब काढ़ा पिया, लेकिन अब गर्मी के मौमस में आप ठंडाई पी सकते हैं, जो आपको कई गजब के फायदे दे सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
बादाम - फोटो : pixabay
कैसे बनाए ठंडाई?
  • ठंडाई बनाने के लिए आपको चाहिए दूध, बादाम, खसखस, सौंफ, काली मिर्च, हरी इलायची, तरबूज के बीज, खरबूजे के बीज, ककड़ी के बीज और चीनी। आपको सबसे पहले बादाम, तरबूज और खरबूजे के बीज, खसखस, सौंफ, हरी इलायची और काली मिर्च को रातभर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह बादाम छील लें और बाकी सभी चीजों को एक साथ पीस लें। फिर दूध उबाल लें और उसमें चीनी डालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें, साथ ही अगर आपके पास केसर है तो वो भी इसमें डाल दें। वहीं, अब दो गिलास पानी लेकर धीरे-धीरे ड्राइफ्रूट्स के पेस्ट में डालकर किसी बारीक कपड़े की मदद से या फिर छन्नी की मदद से छान लें। इसके बाद इसमें ठंडा दूध मिला दें और फ्रिज में रख दें। वहीं, जब ये ठंडा हो जाए तो इसका सेवन आप कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ठंडाई पीने से मिल सकते हैं ये फायदे:-

इम्यून सिस्टम मजबूत होने में मिलती है मदद
  • ठंडाई का सेवन गर्मियों के मौसम में करना काफी लाभदायक मिलता है। इसके पीने से ये हमें गर्मी से बचाने में मदद करती है। वहीं, ठंडाई पीने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ठंडाई में केसर होने के कारण ये एंटी डिप्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। इसलिए गर्मियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कब्ज की दिक्कत होगी दूर
  • ठंडाई कब्ज की शिकायत को दूर करने में भी मदद करती है। ठंडाई में खसखस होने की वजह से ये प्रोटीन, फाइबर, फैट, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट की जलन दूर होने में मदद मिलती है और कब्ज भी नही होती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एनर्जी मिलती है
  • गर्मियों के मौसम में हमारा शरीर एकदम से ढीला पड़ जाता है। तेज गर्मी की वजह से हमें थकान होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में ठंडाई पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें तरबूज और खरबूजे के बीज, बादाम और पिस्ता जैसी चीजें मदद करती हैं। इसलिए गर्मियों में ठंडाई पीना लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन क्रिया मजबूत होगी
  • ठंडाई हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने मे भी मदद करती है। ठंडाई में इस्तेमाल होने वाली सौंफ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। सौंफ की मदद से पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट को भी ठंडा रहने में मदद मिलती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें