फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: इन 4 चीजों का सेवन करने से कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी, आज ही छोड़ना फायदेमंद

Sat, 12 Jun 2021 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है। पहले पहली लहर और उसके बाद दूसरी लहर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अस्पतालों से लेकर लोगों के घरों तक, हर जगह कोरोना से संक्रमित मरीज नजर आए। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए उन्हें बताया गया कि उन्हें मास्क पहनना चाहिए, घर से बिना किसी जरूरी काम के बाहर नहीं जाना चाहिए, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए जैसी कई बातों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हमें अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके रखना है, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वालों पर कोरोना के बुरे परिणाम भी देखे गए हैं। ऐसे में लोगों ने कई तरह की ऐसी चीजें खानी शुरू कर दी, जो उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चीनी का ज्यादा सेवन करना
  • चीनी का ज्यादा सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। चीनी से बनी चीजों का सेवन करने से ये शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये एंटी इंफ्लेमटरी प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आंत के बैक्टीरियां को नुकसान पहुंच सकता है, जिसके कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नमक
  • नमक खाना हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, क्योंकि अगर इसका सेवन न किया जाए तो आयोडीन की कमी हो सकती है। लेकिन हमें ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि पैकेट बंद चिप्स, बेकरी में बनी चीजें और फ्रोजन नमक से भरे होते हैं। शरीर में बहुत ज्यादा नमक सूजन को ट्रिगर कर सकता है और ऑटोइम्यून बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है। साथ ही नमक हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैफीन
  • चाय और कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इन चीजों का सेवन किया जाए तो इनमें मौजूद कैफीन आपकी नींद में बाधा डाल सकता है। इसकी वजह से सूजन बढ़ जाती है और ये हमारे शरीर की इम्यूनिटी को प्रभावित करती है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए चाय-कॉफी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसमें पौष्टिक आहार की भरपूर मात्रा और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तला हुआ खाना
  • फ्राइड फूड यानी तले हुए खाने में ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स के मोलिक्यूल होते हैं, जो शुगर के साथ प्रोटीन और फैट की भी काफी ज्यादा मात्रा होती है। वहीं, एजीई की ज्यादा मात्रा होने की वजह से इंफ्लेमेशन और सैलुलर सेल्स को डैमेज करता है। इसकी वजह से हमारा इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। ऐसे में हम आलू के चिप्स, तला हुआ चिकन, फ्राइड बेकन और तली मछली का सेवन बेहद कम करना चाहिए।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें