फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: घर से लेकर दफ्तर तक, कैसी होनी चाहिए वेंटिलेशन की सुविधा? सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Thu, 20 May 2021 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। वहीं, हाल ही में सामने आया कि ये वायरस हवा में 10 मीटर तक जा सकता है, जिसने हर किसी की चिंता को और बढ़ा दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने कोरोना को लेकर वेंटिलेशन से जुड़ी गाइडलाइन जारी की हैं, जिनका पालन करके हम इस वायरस के संक्रमण को रोकने में काफी मदद कर सकते हैं। इसमें घरों से लेकर दफ्तरों में कैसा वेंटिलेशन होना चाहिए, इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कैसा हो घर पर वेंटिलेशन

-घर में पंखे को इस तरह से लगाने से बचें, जिसके कारण दूषित हवा सीधे किसी और तक पहुंच सके 
-वहीं, घर में एग्जॉस्ट फैन लगाना जरूरी है। अगर खिड़कियां और दरवाजे बंद हैं तो एग्जॉस्ट फैन चालू रखें
-कमरे के खिड़की और दरवाजों को खुला रखें, ताकि हवा का प्रवाह बराबर बना रहे
-दरवाजे, हैंडल्स, लाईट के बटन, कुर्सी-टेबल और फर्श को ब्लीच और फिनाइल के जरिए साफ किया जाना चाहिए, जिससे वो असंक्रमित हो पाएं।
विज्ञापन

3 of 6
मलाणा गांव - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण इलाकों में कैसा होना चाहिए वेंटिलेशन

- पैनल द्वारा सलाह दी गई है कि गांवों के जिन घरों में क्रॉस-वेंटिलेशन नहीं है, वहां ग्राम पंचायतों द्वारा एग्जॉस्ट फैन के साथ जाली/एयर आउटलेट लगाए जाएं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कार्य स्थलों पर कैसा होना चाहिए वेंटिलेशन

-काम करने वाली जगह का हवादार होना जरूरी है ताकि बाहर की हवा मिलती रहे।
-अंदर की दूषित हवा को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन होना जरूरी।
-इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खिड़कियां और दरवाजे बंद रखते हुए एसी चलाने से संक्रमित हवा कमरे के अंदर ही रह जाती है, जिसकी वजह से दूसरों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मॉल व दुकानों में
  • हवा को साफ रखने और हवा के बहाव को बढ़ाने के लिए कार्यालयों, सभागारों और शॉपिंग मॉल में फिल्टर लगाए जाने चाहिएं, जिससे बाहर से सीमित मात्रा में आने वाली हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही इन जगहों पर गेबल-फैन प्रणाली और रौशनदानों की भी सिफारिश की गई है। साथ ही इन फिल्टरों को लगातार साफ करते रहना चाहिए और जरूरत होने पर इन्हें बदलना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bus shimla una - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक परिवहन में वेंटिलेशन

-सार्वजनिक परिवहन वाहनों में हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें
-जहां संभव हो बसों और ट्रेनों में खिड़कियां खुली रखें
-वातानुकूलित यानी एयर कंडीशनर बसों और ट्रेनों में हवा के प्रवाह में सुधार करने के लिए निकास प्रणाली शुरू करें।

स्त्रोत और संदर्भ:
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2021/may/doc202151941.pdf

अस्वीकरण नोट: यह लेख केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें