फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: समय पर नहीं ले पाए दूसरी डोज, तो क्या फिर से लेनी होगी दोनों डोज? यहां जानें सबकुछ

Wed, 12 May 2021 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है और देश में दूसरी लहर की वजह से हर दिन संक्रमितों की एक बड़ी संख्या सामने आ रही है। वहीं, ये वायरस कई लोगों की जान तक ले रहा है। इन सबके बीच देश में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। लेकिन वैक्सीन की कमी की खबरें भी कई जगह से सामने आ रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें उनके लिए सामने आ रही हैं, जो वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल घूमने लगा है कि अगर दूसरी डोज को समय पर नहीं लिया गया, तो क्या दोबारा से दोनों डोज लेनी पड़ेगी? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
दो डोज लेना अनिवार्य
  • दरअसल, पूरे देश में अभी कोवैक्सीन और कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसकी दो डोज प्रत्येक व्यक्ति को लेनी अनिवार्य है। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आपने इन दोनों वैक्सीन में से किसी की भी एक डोज ली है और दूसरी डोज चार से छह सप्ताह होने के बाद भी नहीं ली है, तो ऐसे में पहली डोज बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
दूसरी डोज देरी से लेने का मतलब ये नहीं है कि अब आपको दोबारा से वैक्सीन की दोनों डोज लेनी होगी। बल्कि पहली डोज लेने के 6 सप्ताह बाद भी दूसरी डोज आप नहीं ले पाए हैं, तो आपको अब भी एक बार ही वैक्सीन लगवानी है।

4 of 7
corona vaccine - फोटो : सोशल मीडिया
टीकाकरण के बाद कुछ उलट परिस्थितियां पैदा होने पर नजर रखने वाली राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉक्टर एनके अरोडा कहते हैं कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में देरी हो गई है, तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
वो आगे कहते हैं कि, हमें पता है कि कई लोग वैक्सीन की दूसरी डोज समय पर नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में वो दूसरी डोज 6 सप्ताह की जगह पर आठ से दस हफ्ते भी हो जाए तो भी आप वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते हैं और ये कारगर होती है। देर होने पर किसी को भी दो बार वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या होता है दूसरी डोज का काम?
  • वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ शरीर में इम्यूनिटी तैयार होने लगती है, और ये वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में देरी होने के कारण खत्म नहीं होती। बल्कि होता ये है कि आप जब तक दूसरी डोज नहीं लेते हैं, तब तक आप के शरीर में भरपूर मात्रा में इम्यूनिटी पैदा नहीं हो पाती है। इसलिए दूसरी डोज लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
12 सप्ताह बाद भी कारगर
  • कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से जो इम्यूनिटी पैदा हुई है, तो संभवत: चार-पांच महीने के बाद ही घटनी शुरू होगी। वहीं, कोविशील्ड की दो डोज के बीच का अंतर पहले चार सप्ताह था, जिसे अब 12 सप्ताह कर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका ट्रायल हुआ, जिसमें पाया गया कि 12 हफ्ते बाद भी इस वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पर ये पूरी तरह कारगर साबित है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें