फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: कोरोना मरीज घर पर है क्वारंटीन, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, जल्द हो सकते हैं स्वस्थ

Wed, 12 May 2021 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
quarantine - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

देश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हेल्थ सिस्टम पर काफी भार पड़ा है, जिसकी वजह से अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत साफ देखी जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें नए अस्पतालों का निर्माण जरूर कर रहे हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना से संक्रमित तो हैं, लेकिन उन्हें होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है। यही नहीं, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के हिसाब से जिन लोगों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं वो घर पर रहकर ही अपना इलाज करा सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जो इस दौरान आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रूटीन बनाना जरूरी
  • कोरोना का मरीज अगर होम क्वारंटीन में है, तो उसे अपना रुटीन बनाना जरूरी है। रोज सुबह समय पर उठें, अपने कमरे में ही थोड़ा घूमें फिरें, स्नान करें और समय पर खाना व दवाएं लें। अगर आप दिनभर आलस से भरें रहेंगे तो इससे आपको फायदा नहीं होगा। इसलिए आपको कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। आपको ठंड़ी चीजों का परहेज करना चाहिए और डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
sleeping - फोटो : istock
ये है सोने का सही तरीका
  • आपको आराम करते समय एक बात का ध्यान देना है कि आपको काफी देर तक अपनी कमर के बल पर नहीं सोना है। हमारे फेफड़ो का हिस्सा हमारी कमर की तरफ होता है। ऐसे में आपको बीच-बीच में अपने पेट के बल पर सोना चाहिए और गहरी सांस वाले व्यायाम भी करें। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि खाना खाने के बाद आप को पेट के बल लेटना है।

4 of 5
Betadine gargles - फोटो : istock
बीटाडीन के गरारे
  • आपको बीटाडीन के गरारे भी करने चाहिए। ये एक तरह से एंटी बैक्टिरियल और एंटी वायरल भी है। आपको पानी में बीटाडीन को डालकर इसके गरारे करने चाहिए, इससे गले में वायरल का भार कम होता है। आपको ध्यान देना है कि बीटाडीन के गरारे करने के लगभग 15 मिनट तक आपको कुछ खाना-पीना नहीं है। इससे आपके गले को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन चीजों को रखें पास में
  • आप घर पर हैं, तो आपको अपने पास कुछ चीजें रखनी चाहिए। जैसे आपको एक थर्मामीटर अपने पास रखना चाहिए, जिससे समय-समय पर आप अपना बुखार नाप सकते हैं। वहीं, एक छोटा ऑक्सीमीटर भी आपको पास में रखना चाहिए। इससे आप अपनी पल्स रेट माप सकते हैं। दिन में कम से कम दो से तीन बार शरीर का तापमान और ऑक्सीजन का लेवल जरूर चेक करें।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें