फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बूस्ट: तुलसी कर सकती है मदद, इन दो चीजों के साथ सेवन करने से मिल सकता है लाभ

Thu, 29 Apr 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोग प्रतिरोधक क्षमता - फोटो : Pixabay
आचार्य मनीष
आयुर्वेद आचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों के सामने दोहरी चिंता खड़ी कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम इससे बचकर रहें, अपने घरों में रहें और बिना काम के बाहर न निकलें। साथ ही हमें अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करना होगा, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा है। तो चलिए आपको इम्यूनिटी को मजबूत करने के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
दरअसल, आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद तुलसी कर सकती है। तुलसी के पत्ते में अधिक मात्रा में आयरन, क्लोरोफिल, पोटेशियम, कैटरीन, मैग्नीशियम, विटामिन- सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये सभी हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शहद के फायदे - फोटो : iStock
तुलसी के पत्ते के साथ आपकी मदद दो और चीजें कर सकती हैं, वो है शहद और करी पत्ता। शहद में मुख्य रूप से फ्रक्टोज की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यही नहीं, शहद में नायसिन, विटामिन बी-6, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, राइबोफ्लेविन, एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

4 of 6
Curry leaves - फोटो : istock
वहीं, अब बात करते हैं करी पत्ते की। करी पत्ते में पाए जाने वाले विटामिन-ए और विटामिन सी हमारे शरीर को कई लाभ देते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो हमें लाभ देने का काम करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बना सकते हैं आयुर्वेदिक पेस्ट
  • तुलसी के पत्तों का आप आयुर्वेदिक पेस्ट बना सकते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको 10 से 15 करी पत्ते, एक चम्मच शहद और 20 से 30 तुलसी के पत्ते चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
ये है विधि
  • आर्यवेदिक पेस्ट बनाने के लिए आपको सबसे पहले तुलसी के पत्तों और करी पत्तों को अच्छे से धो लेना है, और इसके बाद इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस लें जिससे इनका पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप रोजाना दिन में दो बार एक-एक चम्मच इस पेस्ट का सवेन करें। वहीं, सेवन करते समय इसमें शहद मिला लें।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युर्वेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें