कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य सरकारों को उनके राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों और राज्य के अंदर के लोगों की होने वाली भीड़ को काबू करने के लिए कहा है। आईएमए ने कहा कि पर्यटन, धार्मिक उत्साह और तीर्थ यात्राएं जरूरी हैं, लेकिन इनके लिए कुछ और महीनों या समय का इंतजार किया जा सकता है। यही नहीं, जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, ऐसे लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल होने की इजाजत देने की वजह से ये लोग कोरोना की तीसरी लहर में बड़ा योगदान दे सकते हैं।