Hydroxychloroquine Tablet
- फोटो : Social Media
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साइड इफेक्ट
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर 'पाहो' की चेतावनी को एक तरफ रख भी दें तो अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कई मौकों पर साफ शब्दों में ऐसे संकेत दिए हैं कि कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी कोविड-19 का इलाज इस दवा से हो सकता है।
यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक़ जो मरीज हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए करते हैं, उनमें साइड इफेक्ट्स के तौर पर सिर दर्द, चक्कर, भूख न लगना, पेट खराब होना, डायरिया या पेट में दर्द, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत देखी गई है।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन एक ऐसी दवा है जो मलेरिया के रोगियों के लिए कारगर रहती है। मलेरिया के मरीज खाने के साथ इस दवा का इस्तेमाल करके इसके साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इसके दूसरे प्रभावों को लेकर आगाह करते हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं।