भारत में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 85 दिन के रिकॉर्ड समय में देश में करीब 10 करोड़ 16 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। हालांकि इस बीच देश में संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में एक लाख 52 हजार से अधिक नए मरीजों का पता चला है। जिन 10 राज्यों में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल शामिल हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...