फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ये तीन नए लक्षण हो सकते हैं कोरोना वायरस के शुरुआती संकेत, शोध में हुआ खुलासा

Sat, 30 Jan 2021 04:08 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस और लगातार मिल रहे उसके नए-नए स्ट्रेन ने दुनियाभर के लोगों को परेशान करके रख दिया है। जब से यह वायरस फैला है, तब से वैज्ञानिक लगातार इसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर शोध जारी हैं और नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। स्पेन के मैड्रिड में किए गए एक नए अध्ययन के मुताबिक, मरीजों के के जीभ, हाथ और पैरों में परिवर्तन कोविड-19 के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। कोरोना से संक्रमित 666 मरीजों पर किए गए शोध में पाया गया कि चार में से एक मरीज के जीभ में सूजन, हथेलियों पर जलन और पैरों के तलवों पर लालिमा की शिकायत थी। आइए जानते हैं इन शुरुआती संकेतों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जीभ में सूजन 
  • अध्ययन के मुताबिक, कोरोना मरीजों के मुंह के अंदर गंभीर संक्रमण देखने को मिल रहा है, जिससे जीभ पर सफेद धब्बे और सूजन हो रही है। इस दुर्लभ स्थिति को कई वैज्ञानिकों ने 'कोविड टंग' का नाम दिया है। यह स्वाद की क्षमता के नुकसान के साथ जुड़ा हुआ है, जो कोविड-19 का एक सामान्य लक्षण है।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हथेलियों और पैर के तलवों में जलन और लालिमा 
  • जीभ में सूजन के अलावा लगभग 15 फीसदी कोरोना मरीजों ने अपनी हथेलियों औप पैरों तलवों में जलन और लालिमा का अनुभव करने की शिकायत की। इसके अलावा उन जगहों पर छोटे-छोटे दाग भी दिखाई देते हैं। मुख्य शोधकर्ता नूनो गोंजालेज ने बताया कि हल्के से मध्यम कोविड-19 संक्रमण वाले लगभग आधे मरीजों को दो सप्ताह की अवधि के दौरान एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें इन संकेतों का पता चला। उन्होंने कहा कि ओरल कैविटी भी कई मरीजों में चिंता का कारण था और समय-समय पर इनके विशेष परीक्षण की जरूरत थी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड-19 के अन्य लक्षण 

चूंकि समय-समय पर नए लक्षण पैदा होते हैं, लेकिन कोविड-19 के पहले से मौजूद आम लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसके कुछ सबसे खास संकेत इस प्रकार हैं: 
  • बुखार 
  • सूखी खांसी 
  • गले में खराश 
  • बहती हुई और भरी हुई नाक 
  • सीने में दर्द और सांस की तकलीफ 
  • थकान 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना से बचने के लिए ये एहतियात जरूर बरतें 
  • वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही ये कहते आ रहे हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल सबसे कारगर उपायों में से एक है। इसके अलावा आप समय-समय पर हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाने जैसे नियमों का पालन करके भी इसके संक्रमण से बच सकते हैं। हालांकि अब तो ब्रिटेन, अमेरिका और भारत जैसे कई देशों में इस वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी आप इन नियमों का पालन जारी रखें, तभी वायरस से बचाव संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें