कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के बीच भारत 31 जनवरी से राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान भी शुरू करेगा। इस अभियान की शुरुआत वैसे 17 जनवरी से ही होनी थी, लेकिन 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में 11 बजकर 45 मिनट पर कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान दो फरवरी तक चलेगा। आइए जानते हैं कि इस पोलियो टीकाकरण अभियान और इस बीमारी से जुड़ी कुछ खास बातें...