प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, ज्यादातर वायरस में आनुवंशिक सामग्री के रूप में आरएनए या डीएनए रहता है और कोविड-19 वायरस में आनुवंशिक सामग्री के तौर पर आरएनए है और अभी कोरोना के कुछ टीके जो उपलब्ध हैं, वो आरएनए आधारित हैं। इनमें फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन शामिल हैं। हालांकि भारत की प्रमुख दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने जो कोरोना वैक्सीन बनाई है, वह डीएनए आधारित है, जिसका नाम ZyCoV-D है।