देशभर में चल रहे टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना का संक्रमण बड़ी ही तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में दो लाख 73 हजार से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और इस दौरान 1600 से अधिक लोगों की मौत भी हो गई है। कोरोना की ये दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक मानी जा रही है, क्योंकि इस बार बच्चों में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है और कुछ-कुछ लक्षण भी नजर आ रहे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि बच्चों में कोरोना के क्या लक्षण हो सकते हैं और उन्हें संक्रमण से कैसे बचाया जा सकता है?