फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो रोजाना गर्म पानी के साथ करें इस चीज का सेवन, कब्ज से भी मिलेगी राहत

Mon, 19 Apr 2021 01:57 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लौंग के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें और इसके लिए आपको पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इन्हीं में से एक है लौंग, जिसकी सुगंधित महक आपके खाने में जायका तो लाती ही है, साथ ही इसके पौष्टिक गुण सेहत में सुधार भी करते हैं। लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से समृद्ध होता है। इसमें पोटैशियम, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, विटामिन-के, विटामिन-सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन के अनेक फायदे हैं। आइए जानते हैं लौंग के सेवन से होने वाले उन फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दांत दर्द से दिलाता है राहत 
  • लौंग को दांत दर्द में बेहद ही कारगर माना जाता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण दांत के आसपास सूजन को कम करने और दर्द को दूर करने में सहायक हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण प्रभावित क्षेत्र में संक्रमण से लड़ने और उसे फैलने से रोकने में भी मदद करते हैं। लौंग चबाने से दुर्गंध भरी सांस से भी छुटकारा पाया जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट के लिए भी फायदेमंद है लौंग 
  • लौंग को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल तनाव और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। रात को इसका सेवन करने से कब्ज, डायरिया और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बढ़ा सकता है इम्यूनिटी  
  • रोजाना हल्के गर्म पानी के साथ लौंग का सेवन कुछ हद तक इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जिसे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है। जाहिर है अगर आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी तो सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में भी है फायदेमंद 
  • लौंग को डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इस बीमारी के इलाज में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को सेहतमंद बनाए रखता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें