देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पिछले कई दिनों से परेशान करके रखा हुआ है। इस लहर में ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और यहां तक कि काफी अधिक संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। हालांकि इस दौरान संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, जैसे- कोरोना से ठीक होने के बाद अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य संक्रमित मरीज से मिलता है, तो क्या उसके फिर से संक्रमित की संभावना है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...