देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन तीन लाख से अधिक लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। कोरोना की इस दूसरी लहर की सबसे खतरनाक बात ये है कि इस बार यह बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है। ऐसे में यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि बच्चों को वायरस का कितना संक्रमण हो रहा है और साथ ही यह भी कि परिवार में अगर एक सदस्य में कोरोना के लक्षण हैं तो क्या अन्य सदस्यों को भी टेस्ट कराना जरूरी है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...