फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें जिंक युक्त इन खाद्य पदार्थों का सेवन, कोरोना के समय में हैं बेहद फायदेमंद

Sun, 25 Apr 2021 11:19 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के पोषण यु्क्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ये न सिर्फ बीमारियों से कोसों दूर रखने में सहायक होते हैं साथ ही हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। कोरोना जैसी बीमारी के समय में खुद के स्वस्थ रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय प्रोटीन, जिंक और विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन दैनिक रूप से करना चाहिए। 
इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक तौर पर जिंक से भरपूर होते हैं। इस समय इनका सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : social media
जिंक भले ही शरीर के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है लेकिन दुनिया भर में अधिकांश लोग, विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों में इसकी कमी देखने को मिलती है। अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार, पुरुषों को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जबकि महिलाओं को 8 मिलीग्राम जिंक का सेवन तमाम प्रकार के खाद्यों के माध्यम से जरूर करना चाहिए। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के शरीर में प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शेलफिश
आहार विशेषज्ञों के अनुसार पशु-आधारित खाद्य उत्पादों यानी मांसाहार में जिंक की मात्रा सबसे अधिक होती है। सभी शेलफिशों में से ओएस्टर को जिंक का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। एक ओएस्टर से आपको दैनिक रूप से जिंक की अनुशंसित मात्रा का 50 प्रतिशत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा शेलफिश में कैलोरी कम होने के साथ विटामिन बी12 और सेलेनियम के साथ अन्य पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में काफी सहायक हो सकता है।

4 of 6
मीट और चिकन हैं विटामिन के बेहतर स्रोत - फोटो : Pixabay
मीट और चिकन
रेड मीट और चिकन दोनों ही जिंक का उत्कृष्ट स्रोत हैं। इसके अलावा इन्हें विटामिन बी12 और प्रोटीन से भी भरपूर माना जाता है। ये आपकी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ कोशिकाओं के पुनर्जनन में मदद कर सकते हैं। हालांकि पशु-आधारित खाद्य उत्पादों में कोलेस्ट्रॉल और वसा भी अधिक होता है ऐसे में इनके सीमित मात्रा में सेवन की सलाह दी जाती है। जिंक का सेवन बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में अंडों को भी शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम मटन में 4.8 मिलीग्राम वहीं 85 ग्राम चिकन में 2.4 मिलीग्राम जिंक होता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डार्क चॉकलेट का सेवन कई तरह से है फायदेमंद - फोटो : Social Media
डार्क चॉकलेट
आहार विशेषज्ञों की मानें तो चॉकलेट जितनी डार्क होगी, आपकी सेहत के लिए उसे उतना ही अच्छा माना जाता है। डार्क चॉकलेट में कोकोआ की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसे जिंक और फ्लेवनॉल का एक बेहतर स्रोत माना जाता है। कोकोआ रक्तचाप को नियंत्रित करने, रक्त प्रवाह में सुधार  करने और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। लेकिन एक दिन में 28 ग्राम से ज्यादा डार्क चॉकलेट न लें। 100-ग्राम के बार में 3.3 मिलीग्राम जिंक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजू है बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay
काजू और कद्दू के बीज
कद्दू के बीज और काजू, दोनों ही जिंक का उपयुक्त स्रोत माने जाते हैं। जिंक के अलावा इनमें आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन के, विटामिन ए और फोलेट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के साथ रक्तचाप को भी बेहतर रखने में मददगार है। 28 ग्राम कद्दू के बीज में 2.2 मिलीग्राम जबकि 28 ग्राम काजू में 1.6 मिलीग्राम जिंक होता है।
--------------------

नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें