देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले अब धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। आंकड़ा अब तीन लाख के नीचे आ गया है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दो लाख 81 हजार नए केस सामने आए हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी भी घट नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में चार हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच तेजी से फैल रही ब्लैक फंगस की बीमारी ने भी काफी चिंताएं पैदा कर दी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर ब्लैक फंगस की बीमारी कोरोना संक्रमण के समय ही क्यों हो रही है, साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य जरूरी सवालों के जवाब भी...