आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद
दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेद में इसका काफी महत्व है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही पाचन शक्ति बढ़ाने वाला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग रोजाना दही का सेवन करते हैं, उनका पाचन तंत्र सही रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। हालांकि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन दही के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए।