फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अगर किसी को दर्द नहीं हुआ, तो क्या वो असर नहीं करेगी?

Tue, 06 Jul 2021 05:24 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 703 नए मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले 111 दिन में यह सबसे कम आंकड़ा है। वही, इस दौरान 51 हजार 864 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में अब तक दो करोड़ 97 लाख से अधिक लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल देश में स्वस्थ होने की दर 97.17 फीसदी है। वही, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर चार लाख 64 हजार से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 35 करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान 45 लाख 82 हजार से अधिक कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर कई अफवाह फैलने लगी हैं, क्या कहेंगे? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'डेल्टा प्लस काफी तेजी से संक्रमण करता है, यानी ये करीब दो गुना अधिक रफ्तार से संक्रमण फैला सकता है। लेकिन इसकी मृत्यु दर को लेकर कहीं नहीं कहा गया कि इससे बहुत अधिक मृत्यु दर होगी, क्योंकि अभी तक ऐसे प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके अलावा कई लोग कहने लगे हैं कि वैक्सीन इसपर प्रभावी नहीं है, तो ये पूरी तरह से निराधार है। जब भी वैक्सीन का समय आए, जाकर तुरंत लगवाएं। वैक्सीन से बीमारी की गंभीरता कम होती है।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने के बाद अगर किसी को दर्द नहीं हुआ, तो क्या वो असर नहीं करेगी? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'जब भी सेंटर पर जाएं तो इंजेक्शन लगवाने से पहले देख लें कि उसमें वैक्सीन भरी है या नहीं, इससे आपको वहम नहीं होगा। दूसरी जरूरी बात, ये ध्यान रखना है कि कभी भी वैक्सीन लगवाने जाएं, तो कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप के माध्यम से सेंटर देख कर जाएं। कहीं पर भी खुद से जाकर न लगवाएं। इसके अलावा जिस तरह से इस वक्त एक माहौल बन गया है कि वैक्सीन से साइड-इफेक्ट होते ही हैं, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है। इसलिए परेशान न हों।' 

4 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अब कोविन प्लेटफॉर्म दूसरे देशों को भी अपनी सेवा देगा, क्या कहेंगे? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'कोविन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसपर जाने पर किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन से संबंधित हर जानकारी मिल जाती है। सबसे पहले तो कहां सेंटर है, वैक्सीन के लिए अप्वाइंटमेंट लेना, वैक्सीन का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट से लिंक करना जैसी तमाम सुविधाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। लोगों को वैक्सीन से संबंधित किसी भी काम के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर या कहीं बाहर या दफ्तर आदि में काम कराने नहीं जाना बल्कि खुद हर काम कर सकते हैं। यही वजह है कि करीब 50 देश, जिनमें कनाडा भी है, उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि इस एप का प्रयोग करके अपने देश में भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम ठीक कर सकें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना की मौजूदा स्थिति को कैसे देखते हैं? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'अभी जो केस के नंबर आ रहे हैं, वो सुकून देने वाले हैं। लेकिन ये समझना होगा कि केस कम क्यों हुए, ऐसा नहीं है कि केस अचानक कम हो गए हैं बल्कि एक महीने पहले जो लॉकडाउन और एहतियात बरता, उसकी वजह से ही केस कम हुए हैं। साफ है कि आज जो हम व्यवहार करेंगे, वही आगे बताएगा कि कोरोना के आंकड़े ऐसे ही कम होते-होते न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाते हैं या स्थिति एक बार फिर पहले जैसी हो जाती है। चूंकि इस वक्त तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में हमें काफी सतर्क रहना है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें