व्हाइट ब्रेड का नहीं करना चाहिए रोजाना सेवन
- फोटो : Social media
तेजी से बढ़ने लगता है वजन
यदि आप फिटनेस को पसंद करते हैं और शरीर के वजन को नियंत्रित बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको व्हाइट ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए। सफेद ब्रेड में चूंकि कैलोरी का मात्रा अधिक होती है ऐसे में यह तेजी से वजन बढ़ा सकता है। इस तरह के ब्रेड को बनाने के लिए रिफाइंड कार्ब्स का उपयोग किया जाता है जो रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है, जिसका अधिकतर उपयोग नहीं हो पाता है। आखिर में शरीर में अतिरिक्त वसा जमा होने लगता है, जिससे तेजी से वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सफेद ब्रेड को विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। नाश्ते के लिए ब्राउन ब्रेड या आटे से बने ब्रेड का सेवन करना अच्छा और फायदेमंद हो सकता है।
--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ अर्चना सेठी के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। अर्चना, लखनऊ की जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।