कोरोना वायरस आखिर कब खत्म होगा? यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब अब तक नहीं मिल पाया है और आगे कब मिलेगा, यह भी एक सवाल ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 37 करोड़ 73 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 12 लाख 35 हजार से अधिक टीके लगाए गए हैं। वही, देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर भी 97.22 फीसदी हो गई है। लेकिन अभी भी दैनिक मामले की संख्या बहुत अधिक है। बीते 24 घंटे में 37 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा उपाय है मास्क पहनना और ये तो लोग पिछले डेढ़ साल से करते आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मास्क के बिना हम कब घूमना शुरू करेंगे? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...