फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: तीसरी लहर नहीं आएगी अगर ये सोचकर कर रहे हैं ये चार गलतियां, तो पड़ सकती हैं भारी

Sat, 11 Sep 2021 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना अलर्ट: कोरोना वायरस से बचने के चार तरीके - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी की जिंदगी को बदल कर रख दिया है। भारत में आई इसकी पहली और दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई। किसी ने अपनों को खो दिया, तो किसी ने इस दुख-तकलीफ को बेहद करीब से देखा। ऐसे में जरूरी था कि हर कोई इस वायरस से खुद को बचाए, जिसके लिए सरकारों से लेकर डॉक्टर्स तक ने लोगों को बताया कि वे कैसे खुद की सुरक्षा कर सकते हैं। मास्क ने इसमें अहम रोल निभाया, क्योंकि मास्क पहनने से संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं, बाकी चीजों के सहयोग से और डॉक्टर्स की दिन-रात की मेहनत से  कोरोना को काफी कंट्रोल किय गया, लेकिन इसकी तीसरी लहर किसी भी वक्त आ सकती है क्योंकि विशेषज्ञ इसके आने की आशंका पहले ही जाहिर कर चुके हैं। बावजूद इसके देखा जा रहा है कि कुछ लोग बड़ी गलतियां कर रहे हैं, जो कोरोना को बड़े स्तर पर फैलाने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिन्हें आपको करने से बचना है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना अलर्ट: कोरोना वायरस से बचने के चार तरीके - फोटो : iStock
मास्क न पहनना
  • कई लोग मास्क पहले से ठीक तरह से नहीं पहन रहे थे, तो वहीं अब कई लोगों ने तो मास्क पहनना तक छोड़ दिया है। जबकि कई लोग मास्क कोरोना से बचने के लिए नहीं बल्कि सिर्फ चालान से बचने के लिए पहन रहे हैं। हमें ये समझना होगा कि कोरोना हमारे बीच ही है और ये कभी भी विकराल रूप ले सकता है। इसलिए खुद तो मास्क पहने ही और दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए कहें।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना अलर्ट: कोरोना वायरस से बचने के चार तरीके - फोटो : अमर उजाला
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना शुरू
  • कई लोगों को लग रहा है कि उनके आसपास कोरोना के केस नहीं आ रहे हैं, तो अब कोरोना खत्म हो चुका है। इसलिए वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने लगे हैं। परिवार संग, दोस्तों संग घूमने के लिए जा रहे हैं, बाजारों में आदि जगहों पर जा रहे हैं, सामाजिक दूरी को भूल चुके हैं आदि। ऐसी गलती करके आप खुद को अपने परिवार को संकट में डाल रहे हैं।

4 of 5
कोरोना अलर्ट: कोरोना वायरस से बचने के चार तरीके - फोटो : iStock
बच्चों पर ध्यान न देना
  • कई लोग अपने बच्चों को लेकर लापरवाह हो गए हैं, जिस तरह से वो पहले अपने बच्चों पर ध्यान दे रहे थे। उन्हे मास्क पहना रहे थे, समय-समय पर हाथ साफ करवा रहे थे, दो गज की दूरी बना रहे थे आदि। लेकिन देखने में आ रहा है कि ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों पर पहले जैसा ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि हमें ये समझना होगा कि तीसरी लहर को बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना अलर्ट: कोरोना वायरस से बचने के चार तरीके - फोटो : iStock
भूल गए वो बार-बार हाथों की सफाई
  • कोरोना की पहली लहर के समय लोग हाइजीन के प्रति चिंतित थे। समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर या साबुन से अपने हाथों को साफ करते थे, घर पर लाए हुए सामान को सैनिटाइज करते थे, घर पर जाकर नहाते थे आदि। लेकिन देखा जा रहा है कि अब लोग ये सब कहीं भूल से गए हैं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें