देश में कभी-कभी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ जा रही है तो कभी केस अचानक ही बढ़ जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 43 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि उससे पहले 37 हजार 875 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में महामारी की तीसरी लहर आने की आशंकाओं को काफी बल मिला है। कहा यह भी जा रहा है कि अगर तीसरी लहर आई तो यह बच्चों को अधिक प्रभावित करेगी, क्योंकि अमेरिका में ऐसा देखने को मिल भी रहा है। हालांकि आईसीएमआर में महामारी एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख डा. समीरन पांडा ने हाल ही में कहा था कि देश में तो तीसरी लहर के कोई सीधे संकेत नहीं मिल रहे हैं, लेकिन कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामले इसकी आहट जरूर दे रहे हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...