बाल हमारे सिर की शान होते हैं। बालों से ही हमें बेहतर लुक मिलता है, ऐसे में इनका विशेष ख्याल ऱखना भी हमारे लिए जरूरी हो जाता है। सामान्यतौर पर बालों का ख्याल हम कैसे रखते हैं ? बालों को अच्छे शैंपू से धोकर? क्या इतना ही काफी है? विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ इतना ही बालों के सही रखरखाव के लिए काफी नहीं है। शैम्पू करने से बालों से गंदगी, धूल-मिट्टी तो साफ हो जाती है लेकिन इनके साथ ही बालों का प्राकृतिक तेल भी निकल जाता है। यहां पर आपको कंडीशनर की जरूरत होती है। कंडीशनर बालों के लिए वैसे ही जरूरी है जैसे त्वचा के लिए मॉस्चराइजर। कंडीशनर बालों को रूखे और खराब होने से बचाता है, लेकिन क्या कंडीशनर के बाद भी आपके बाल रूखे बने रहते हैं तो इससे साफ होता है कि जरूर आपसे कंडीशनर लगाने को लेकर कुछ गलतियां हो रही हैं। आइए जानते हैं कहीं आप भी तो इस तरह की गलतियां नहीं कर रहे हैं?