दुनियाभर में पिछले डेढ़ साल से जारी कोरोना के संक्रमण ने लोगों के स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित किया है। लॉन्ग कोविड के रूप में लोगों में कई तरह की गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं। हृदय और फेफड़ों को क्षति पहुंचाने के साथ कोरोना के चलते लोगों की नींद पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि कोरोना के चलते संक्रमित और गैर संक्रमित, दोनों ही तरह के लोगों को नींद से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद आवश्यक माना जाता है। नींद पूरी न होना या फिर नींद आने में समस्या महसूस होना, स्वास्थ्य संबंधी कई सारी दिक्कतों का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खान-पान के साथ हमारे जीवनशैली की कई आदतें नींद को प्रभावित कर सकती हैं। आमतौर पर लोग सोने से पहले कई ऐसी चीजें करते हैं जो अनिद्रा की समस्या को बढ़ा सकती है, इन आदतों के बारे में जानकर इनसे समय रहते दूरी बना लेना बेहद आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ बेडटाइम आदतों के बारे में जानते हैं, जो अनिद्रा की समस्या को बढ़ा सकती हैं।