कोरोना की 2डीजी दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
भारत में कोरोना की उपलब्ध दवा
भारत में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार की गई दवा '2डीजी' उपलब्ध है। इस दवा को इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर तैयार किया है। पाउडर के रूप में उपलब्ध इस दवा को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रोगियों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और संक्रमितों की जान बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकती है।
अगर क्लीनिकल ट्रायल में निक्लोसामाइड को प्रभावी पाया जाता है और इसके इस्तेमाल की अनुमति मिल जाती है तो यह देश में कोरोना के उपचार के लिए 2डीजी के बाद दूसरी दवा हो सकती है।
-----------
स्रोत और संदर्भ:
Ministry of Science & Technology
अस्वीकरण नोट: यह लेख विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ट्वीट कर निक्लोसामाइड के ट्रायल से संबंधित दी गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। खबर में मंत्रालय का ट्वीट संलग्न है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। इसमें बताई गई किसी भी दवा के उपयोग को लेकर अमर उजाला कोई दावा नहीं करता है। दवा के बारे में दी गई जानकारियों तमाम मीडिया रिपोर्टस के आधार पर एकत्रित की गई हैं।