बाल झड़ना आज के दौर की सबसे आम समस्याओं में से एक है। अधिकतर लोग बाल झड़ने से परेशान होते हैं और डॉक्टरों और विशेषज्ञों के चक्कर काटते रहते हैं, ताकि वह किसी भी तरह से इस समस्या से निजात पा सकें। अक्सर ऐसा देखा गया है कि बाल झड़ने की वजह से लोगों का कॉन्फिडेंस लेवल यानी आत्मविश्वास का स्तर भी नीचे गिर जाता है और इससे भी बड़ी परेशानी तो तब होती है जब वो गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। इस गंजेपन की वजह से बहुत से लोग तनाव में भी आ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा तनाव लेने वाले लोग भी जल्दी गंजे हो जाते हैं?