कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच बीते कुछ महीनों में इलाज के लिए कई दवाएं सामने आई हैं। अब हैदराबाद की जेनरिक फार्मा कंपनी ने इसके इलाज में कारगर साबित हुई दवा फेविपिराविर का सबसे सस्ता वर्जन लॉन्च किया है। एमएसएन ग्रुप ने इसे 'फेविलो' नाम से बाजार में उतारा है। इस दवा में फेविपिराविर की डोज है, जो कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के इलाज में बहुत मददगार है। MSN ग्रुप से पहले सिप्ला, हेटेरो, ग्लेनमार्क, जेनवर्क्ट फार्मा जैसी कंपनियां भी फेविपिराविर ड्रग को अलग-अलग नामों से लॉन्च कर चुकी है। MSN कंपनी का दावा है कि उसकी दवा बहुत सस्ती है और यह भारतीय बाजार में आसानी से उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इस नई दवा के बारे में विस्तार से: