चार धाम की पवित्र यात्रा के लिए देशभर से श्रृद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, हालांकि यहां से प्राप्त हो रही खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी तीन यात्रियों की मौत रिपोर्ट की गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 17 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
राज्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम जाने के इच्छुक पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है, हालांकि तीर्थ के दौरान श्रृद्धालुओं की मौत के मामले काफी चिंता बढ़ाने वाले माने जा रहे हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ज्यादातर मौतें बुजुर्ग लोगों की हुई हैं जो पहले हृदय और सांस लेने की समस्याओं पीड़ित थे। राज्य सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 14 मई तक 1.55 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, 70,000 से अधिक यमुनोत्री और 60,000 से अधिक तीर्थयात्री गंगोत्री की यात्रा कर चुके हैं।
यमुनोत्री में गुजरात और महाराष्ट्र के दो और श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा में अब तक 17 की गई जान