फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले पता होना चाहिए ये जरूरी बातें

Thu, 13 May 2021 05:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वैक्सीन और थेरेपी का प्रबंधन करें - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Shikhar Sanotiya

डॉ शिखर सनोतिया, कैंसर रोग विशेषज्ञ,

महाराजा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद

डिग्री-एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी

अनुभव- 13 वर्ष 

कैंसर के मरीजों की रोग- प्रतिरोधक क्षमता पहले ही बहुत कमजोर होती है। ऐसे में बिल्कुल भी सही नहीं है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाने में लापरवाही दिखाएं लेकिन कैंसर का उपचार भी एकदम सामान्य नहीं होता है। इसके लिए अलग- अलग थेरेपी की जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि कैंसर के मरीजों को पहले से पता हो कि वे कब और किस तरह से वैक्सीन और थेरेपी का प्रबंधन करें ताकि उनके शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचे। अगली स्लाइड्स से कैंसर के मरीज जानिए कोरोना वैक्सीन से जुड़े संशयों का समाधान। 

विज्ञापन

2 of 7
अपनी सर्जरी की तारीख को आगे बढ़ा लें - फोटो : istock

वैक्सीन के ठीक बाद नहीं हो सकती सर्जरी
यदि आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं और आने वाले दो-तीन दिन बाद आपकी सर्जरी होना है तो आप वैक्सीन नहीं ले सकते हैं या श्रेष्ठ होगा कि आप अपनी सर्जरी की तारीख को आगे बढ़ा लें। क्योंकि वैक्सीन लगने पर बुखार आने की संभावनाएं रहती हैं और ऐसे में सर्जरी होना संभव भी नहीं है। 

विज्ञापन

3 of 7
वे सीधा वैक्सीन नहीं ले सकते - फोटो : social media

जिनका स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हो रहा हो
वे मरीज जिनका स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हो रहा हो, रक्त कोशिकाओं की कमी हो, वे सीधा वैक्सीन नहीं ले सकते। इस विषय में उन्हें अपने चिकित्सक से परामर्श लेना होगा क्योंकि वे आपके शरीर को बेहतर ढंग से जानते हैं और उनके द्वारा सुझाइ गई समय सीमा में आपको वैक्सीन लेनी चाहिए। 

4 of 7
सही समय पर वैक्सीन ले लें - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर मरीज के परिजनों को 
जिनके घर में कोई कैंसर का मरीज है तो उनके लिए बहुत जरूरी है कि वे सही समय पर वैक्सीन ले लें क्योंकि कैंसर के मरीज की रोग-प्रतिरोधक क्षमता पहले ही बहुत कमजोर है और यदि आप वैक्सीन लेने में लापरवाही कर रहे हैं तो बिल्कुल संभव है कि आपके माध्यम से उनतक कोरोना का संक्रमण फैल जाए इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए आप वैक्सीन जरूर लें। 

विज्ञापन

5 of 7
वैक्सीनेशन सेंटर पर जाते वक्त अपना ध्यान रखें - फोटो : social media

यदि रेडिएशन थेरेपी पर हों
कैंसर में रेडिएशन थेरेपी से अधिकतर मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में यदि आपकी रेडिएशन थेरेपी जारी है तो आप वैक्सीन लगवा सकते हैं, आपकी किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वैक्सीनेशन सेंटर पर जाते वक्त अपना ध्यान रखें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें और डबल मास्क लगाएं। 

विज्ञापन

6 of 7
शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी न हो - फोटो : Pixabay

कीमोथैरेपी के मरीजों के लिए वैक्सीन
कीमोथैरेपी के दौरान यदि आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो आपको चिकित्सक से संपर्क करना होगा क्योंकि आपके लिए वैक्सीन लगवाना तब ठीक है जब आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी न हो और वैक्सीन लगवाने के बाद तेज बुखार आने पर कीमोथैरेपी भी नहीं हो सकती है इसलिए चिकित्सक से वैक्सीन के लिए समय तय कीजिए। खुद के मन से वैक्सीन न लगवाएं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दोनों डोज लगवाने तक कर दें - फोटो : सोशल मीडिया

वैक्सीन के दौरान कैंसर का इलाज
यदि यह संभव है कि कुछ दिन के लिए कैंसर के इलाज को स्थगित कर सकते हैं तो दोनों डोज लगवाने तक कर दें और यदि यह संभव नहीं है तो फिर अपनी संबंधित थेरेपी और वैक्सीन के बारे में आपको अपने चिकित्सक से बात करनी ही होगी, उसके बाद ही आप वैक्सीन लगवा सकेंगे। 
नोट- यह लेख महाराजा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ शिखर सनोतिया से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर शिखर सनोतिया पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

       

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें