फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आपके घर में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें, वायरस से बचने में मिल सकती है मदद

Thu, 13 May 2021 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली लहर की तुलना में कितनी खतरनाक है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। हर दिन ये वायरस काफी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं, लोगों को इस वायरस से बचने के लिए घर पर रहने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने घर पर हैं, तो इस कोरोना काल में कुछ चीजें हैं जिनका आपके घर पर होना जरूरी है। लेकिन शायद आप इन चीजों से अनजान होंगे। तो कोई बात नहीं हम आपको इन 10 चीजों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
oximeter - फोटो : istock
पल्स ऑक्सीमीटर
  • कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन लेवल का गिरना काफी देखा जा रहा है। ऐसे में आपके घर पर पल्स ऑक्सीमीटर होना जरूरी है, जिसकी मदद से आप अपना ऑक्सीजन लेवल देख सकते हैं और आपका ऑक्सजीजन लेवल 94 से कम नहीं होना चाहिए। अगर ये इससे कम है तो आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 11
steam - फोटो : social media
स्टीमर
  • खांसी आना, जुकाम होना, गले में दर्द होना। इन सब में फायदा देने के लिए जाना जाता है स्टीमर। इसकी मदद से आप भाप ले सकते हैं और भाप लेने के बाद आपको काफी लाभ मिल सकता है।

4 of 11
थर्मामीटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
थर्मामीटर
  • कोरोना का एक लक्षण है बुखार आना और इस मौसम कई अन्य तरह के वायरस भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में बुखार की जांच करने के लिए आपके घर में थर्मामीटर का होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 11
Paracetamol - फोटो : istock
पैरासिटामोल दवा
  • जब व्यक्ति को बुखार होता है, तो डॉक्टर अमूमन इसी दवा के लिए कहते हैं और ये आसानी से मिल भी जाती है। चार-पांच घंटे के अंतराल पर ये दवा ली जा सकती है। लेकिन अगर आपका बुखार कम नहीं हो रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एंटी एलर्जिक दवा
  • हमारे शरीर में कई तरह की एलर्जी हो जाती है। वहीं, कोरोना काल में किसी भी तरह की एलर्जी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर एंटी एलर्जिक टेबलेट ले सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एंटी एसिड दवा
  • ये दवा पेट की परेशानी जैसे- एसिडीटी, पेट फूलने या कब्ज जैसी समस्या में लाभ देती है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको ये दवा अपनी मर्जी से नहीं लेनी है, बल्कि आपको अपने डॉक्टर से इसके लिए सलाह लेनी चाहिए।

8 of 11
काढ़ा - फोटो : istock
इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा
 
  • इस कोरोना काल में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में कई तरह के काढ़े हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए आप इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े को घर में जरूर रखें। हल्की सर्दी या गला खराब होने पर ये काफी मददगार साबित होता है।

9 of 11
thermal Flask - फोटो : istock
थर्मल फ्लास्क
  • गर्म पानी हमारे शरीर के लिए हमेशा ही फायदेमंद माना जाता है। वहीं, कोरोना काल में तो गर्म पानी पीने के लिए कहा ही जा रहा है। ऐसे में थर्मल फ्लास्क आपकी इसमें मदद कर सकता है। इसलिए इसे आपको अपने घर पर रखना चाहिए।

10 of 11
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हल्दी वाला दूध
  • जहां हल्दी एंटीबायोटिक का काम करती है, तो वहीं दूध हमारे शरीर को कैल्शियम देता है। वहीं, आप अगर रोजाना एक गिलास हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो ये भी हमारे शरीर को काफी फायदा दे सकता है और हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

11 of 11
stretch band (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
स्ट्रेच बैंड
  • कोरोना काल में लोग अपने-अपने घरों पर हैं। ऐसे में आप घर पर स्ट्रेच बैंड भी रख सकते हैं, जिसकी मदद से आप कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं और ये आपको फिट रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा आप रोजाना योग भी कर सकते हैं।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें