फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सिर्फ नमक ही नहीं, ज्यादा चीनी भी बढ़ा सकती है ब्लड प्रेशर, शोधकर्ताओं ने कहा- ये दोनों सेहत की दुश्मन

Tue, 20 Jun 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शुगर से होने वाले नुकसान - फोटो : istock
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती उन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से हैं, जिनके शिकार कम उम्र के लोग भी देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये दोनों बीमारियां पूरे शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती हैं, अगर इनपर ध्यान न दिया जाए तो इनके कारण मृत्यु का खतरा भी अधिक हो सकता है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को इसका प्रमुख कारण माना जाता रहा है। 

शोधकर्ता बताते हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ने के लिए अधिक मात्रा में सोडियम और डायबिटीज के लिए अधिक मात्रा में चीनी के सेवन को नुकसानदायक पाया गया है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप चीनी अधिक खाते हैं तो इसके कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है?

अध्ययनकर्ता कहते हैं चीनी को सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ाने तक ही सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए, इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ने का खतरा रहता है। आइए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अधिक चीनी और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा - फोटो : Pixabay
नमक और चीनी दोनों हानिकारक

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नमक और चीनी दोनों ही रक्तचाप (बीपी) को बढ़ाने से संबंधित हैं। विभिन्न अध्ययनों ने लगातार दिखाया है कि नमक बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का एक प्रमुख कारण है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए फिनलैंड और यूके जैसे देशों ने नमक का सेवन कम कर दिया है। हालांकि सिर्फ इतना ही काफी नहीं है, नमक कम करने के बाद भी अगर आप अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो खतरा टला नहीं है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि चीनी के अधिक सेवन से मोटापा बढ़ता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने का प्रमुख कारण है। हाल के अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि ऐडेड शुगर, विशेष रूप से सॉफ्ट ड्रिक्स के अधिक सेवन से भी ब्लड प्रेशर पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। आइए चीनी से होने वाले अन्य दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हृदय रोगों की समस्याएं - फोटो : iStock
हृदय के लिए भी यह खतरनाक

मेडिकल रिपोर्ट्स में पाया गया है 10 अमेरिकियों में से एक रोजाना ऐडेड शुगर का इस्तेमाल करता है। अध्ययन में पाया गया है कि ये दिल की बीमारियों का न सिर्फ जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती हैं, साथ ही अन्य लोगों की तुलना में ऐसे लोगों में हृदय रोगों का मृ्त्युदर तीन गुना अधिक देखा गया है। ऐडेड शुगर चूंकि आपके रक्तचाप और मोटापे को बढ़ाते हुए देखा गया है इसलिए इससे हृदय रोगों का जोखिम अधिक हो सकता है। 

4 of 5
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock
बढ़ सकती है लिवर में फैट की समस्या

अधिकांश पैकेज्ड खाद्य पदार्थ-स्नैक्स में मिठास का कारण फ्रुक्टोज से होता है, यह शुगर का ही एक प्रकार है। हालांकि अध्ययनों में इसे लिवर में फैट को बढ़ाने वाला पाया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि आप नियमित रूप से फ्रुक्टोज वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो आपके लीवर में फैट की छोटी-छोटी बूंदें जमा हो जाती हैं। इससे नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। कुछ स्थितियों में इसके गंभीर दुष्प्रभावों का भी जोखिम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद न आने की समस्या - फोटो : istock
आपकी नींद हो सकती है डिस्टर्व

दिन के दौरान बहुत अधिक चीनी का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि बढ़ा हुआ शुगर और ब्लड प्रेशर का लेवल नींद को बढ़ावा देने वाले हार्मोन्स को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा ये दोनों स्थितियां समय के साथ अनिद्रा के जोखिमों को बढ़ाने वाली पाई गई हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आप  कम सोते हैं तो समय से पहले मृत्यु का खतरा हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें