फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: पानी की कमी ही नहीं, इन बीमारियों की वजह से भी बार-बार सूखता है गला, न करें अनदेखा

Fri, 30 Jul 2021 06:50 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गला सूखने की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
गला सूखना, शरीर में होने वाली एक सामान्य सी प्रक्रिया है। लोगों को अलग-अलग मौसम में इस तरह की समस्या हो सकती है। गर्मी और ठंड के मौसम में इस समस्या का होना काफी आम है। सामान्यतौर पर कुछ घूंट पानी-पीने से ही यह दिक्कत चली जाती है। पर क्या आपको बार-बार गला सूखने की दिक्कत हो रही है? पानी-पीने के कुछ देर बाद फिर से आपका गला सूख जाता है? तो ऐसे लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, गले में सूखापन होने के कई कारण हो सकते हैं। अधिकांश कारण मामूली होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह अधिक गंभीर अंतर्निहित स्थितियों का परिणाम भी हो सकता है। यदि यह समस्या आपमें एक से दो हफ्ते तक लगातार बनी रहती है, तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेना चाहिए। संभव है कि आपको यह दिक्कत किसी ऐसी अंतर्निहित बीमारी के कारण हो रही हो, जो भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
आइए आगे की स्लाइडों में उन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं जो गले में सूखापन का कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जीईआरडी की समस्या को पहचानें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) एक ऐसी स्थिति है जिसमें एसिड आपके पेट से इसोफेगस नली में वापस आ जाता है। इसोफेगस वह नली होती जो मुंह से पेट तक भोजन ले जाती है। इस समस्या के कारण भी लोगों को गला सूखने की दिक्कत हो सकती है। जीईआरडी की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी में नमक डालकर गरारे करने से भी लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बार-बार पानी पीने की इच्छा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पॉलिडिप्सिया (बार-बार प्यास लगना) 
पॉलिडिप्सिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति हर वक्त प्यासा महसूस करता है, जबकि वह बार-बार पानी भी पीता रहता है। अधिक प्यास लगने की वजह से इसमें मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। इसके अन्य लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, थकान, चक्कर आना, आदि शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सामान्यतौर पर टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों को पॉलिडिप्सिया की समस्या अधिक हो सकती है जो गला सूखने का कारण बन सकता है।

4 of 5
मधुमेह रोगियों को भी हो सकती है यह दिक्कत - फोटो : social media
डायबिटीज 
डायबिटीज में गला सूखने और बार-बार प्यास लगने की समस्या सबसे आम लक्षणों में से एक है। दरअसल, इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को बार-बार पेशाब आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस स्थिति में प्यास बढ़ती है और हमेशा गला सूखा हुआ सा महसूस होता है। कई अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि डायबिटीज के रोगियों में गला सूखने की समस्या का खतरा अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैल्शियम की अधिकता भी हो सकती है गला सूखने का कारण - फोटो : social media
हाइपरकैल्सीमिया 
शरीर में कैल्शियम की अधिकता को हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है। इस स्थिति में खून में कैल्शियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। अधिक पेशाब जाने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और गला सूखा हुआ सा महसूस होता है। मिचली, थकान, उल्टी महसूस होना, लगातार पेट में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं। हाइपरकैल्सीमिया का समय पर इलाज आवश्यक होता है वरना इस समस्या के चलते शरीर में और गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।


------------
स्रोत और संदर्भ: 
What Causes Dry Throat

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें