शरीर में कुछ भी असामान्य नजर आना आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। कई लोग समय रहते इस तरह की समस्याओं की पहचान कर लेते हैं, जबकि कुछ लोगों के इसके बारे में तब पता चलता है जब लक्षण काफी गंभीर रूप ले लेते हैं। त्वचा पर असामान्य रूप से दिखने वाले धब्बे ऐसी ही एक गंभीर समस्या की ओर संकेत हो सकते हैं, जिसका शीघ्रता से निदान और इलाज आवश्यक हो जाता है। त्वचा पर दिखने वाले चोट जैसे लक्षण हेमाटोमा जैसी गंभीर स्थिति के भी कारण हो सकते हैं, जिसको लेकर की गई लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
हेमाटोमा, शरीर में बड़ी रक्त वाहिकाओं को हुई किसी प्रकार की क्षति के कारण हो सकता है। हेमाटोमा के लक्षण सामान्यतौर पर त्वचा पर चोट या खरोंच की तरह ही दिखते हैं, यही कारण है कि अक्सर लोगों के लिए इसका निदान कर पाना कठिन हो जाता है। वैसे तो हेमाटोमा के ज्यादातर मामले चिंताजनक नहीं होते हैं हालांकि शरीर के कुछ हिस्सों में यह स्थिति गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकती है। हेमाटोमा शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है।
आइए आगे की स्लाइडों में इस समस्या के बारे में विस्तार से जानते हैं।