फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानिए: क्या एस्पिरिन से ठीक हो सकते हैं मुंहासे? अध्ययन में सामने आई यह बात

Sat, 26 Jun 2021 04:29 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुंहासे की समस्या - फोटो : getty images
साफ और चमकता चेहरा किसे नहीं पसंद है? लेकिन मुंहासे की समस्या कई लोगों के इस सपने को पूरा नहीं होने देती है। मुंहासों की यह दिक्कत कई बार इतनी गंभीर हो जाती है कि इसको दूर करने के लिए तरह-तरह के उपायों से भी लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि मुंहासे की समस्या को ठीक करने के लिए कई लोग एस्पिरिन दवा का प्रयोग कर रहे हैं। एस्पिरिन (एसिटाइलसैलिसिलिक एसिड) दुनियाभर में व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दवा है जिसका उपयोग आमतौर पर दर्द, बुखार या सूजन से राहत के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं इस दवा में ऐसे भी गुण मौजूद हैं जो रक्त का थक्का बनने और स्ट्रोक को रोकने में भी सहायक हो सकते हैं, इसलिए एस्पिरिन का उपयोग हृदय रोगों में भी किया जाता रहा है।
फिर आखिर मुंहासों के उपचार में एस्पिरिन का उपयोग क्यों बढ़ गया है? त्वचा के इस रोग में एस्पिरिन दवा किस तरह से फायदेमंद हो सकती है? आइए इस बारे में अध्ययन के आधार पर चिकित्सकों की राय जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुंहासों को कैसे दूर कर सकते हैं? - फोटो : Pixabay
मुंहासे और एस्पिरिन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एस्पिरिन में एसिटाइलसैलिसिलिक एसिड होता है जिसको सैलिसिलिक एसिड से मिलता-जुलता मानते हुए लोग मुंहासों के इलाज में प्रयोग कर रहे हैं। सैलिसिलिक एसिड मुख्यरूप से त्वचा से अतिरिक्त तैलीय आवरण और मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा में मददगार माना जाता है। हालांकि इस बारे में अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (एएडी) का मानना है कि नैदानिक परीक्षणों में इसकी प्रभावशीलता काफी कम देखी गई है
विज्ञापन

3 of 5
मुंहासों में एस्पिरिन का सेवन कितना फायदेमंद? - फोटो : Social media
क्या मुंहासों में एस्पिरिन का प्रयोग सही है?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक सनबर्न जैसी स्थितियों में त्वचा की सूजन को कम करने के लिए एस्पिरिन का प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि मुंहासों के इलाज में इसका कोई विशेष लाभ नहीं देखा गया है। इसके प्रभावों को विस्तार से जानने के लिए 24 वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि टॉपिकल एस्पिरिन से कुछ लक्षणों में तो राहत जरूर मिल सकती है लेकिन मुंहासे के कारण त्वचा पर होने वाले घाव और खुजली में इसके लाभ नहीं देखे गए हैं। ऐसे में मुहांसे में इस दवा को प्रभावी नहीं पाया गया है।

4 of 5
क्या मुंहासों को एस्पिरिन से कम कर सकते हैं? - फोटो : getty images
क्या कहते हैं त्वचा रोग विशेषज्ञ?
एस्पिरिन अपने एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के कारण मुंहासों से होने वाले सूजन को कम कर सकती है। क्लिनिक डर्मटेक में त्वचा रोगी की विशेषज्ञ डॉ गीतिका गोयल कहती हैं कि चिकित्सकीय रूप से यह प्रमाणित नहीं है कि एस्पिरिन का उपयोग मुहांसों को टीक करने में फायदेमंद है। चूंकि इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं तो इसे लगाने से मुंहासों के कारण होने वाले सूजन और लालिमा को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि किन लोगों को इसकी जरूरत है, इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। स्वयं से मुंहासों को ठीक करने के लिए इसका प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंहासों में फायदेमंद हैं कई घरेलू उपचार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कैसे पा सकते हैं मुहांसे से छुटकारा?
कुछ अध्ययनों में ग्रीन-टी के सेवन को मुंहासे के उपचार में काफी फायदेमंद पाया गया है। ग्रीन-टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स, बैक्टीरिया से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। 80 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में प्रतिभागियों को 4 सप्ताह तक प्रतिदिन 1,500 मिलीग्राम की मात्रा में ग्रीन टी का अर्क दिया गया। अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने महिलाओं के नाक, ठुड्डी और मुंह के आसपास मुंहासों में कमी देखी। हालांकि मुहांसों में ग्रीन-टी के लाभ को जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Can Aspirin Treat Acne?
Topically applied aspirin decreases histamine-induced wheal and flare reactions in normal and SLS-inflamed skin, but does not decrease itch. 

अस्वीकरण नोट: यह लेख नेशनल लेबोरेटरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। बीमारी के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें