फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो हो सकती है शरीर में खून की कमी, ये 4 चीजें खाने से मिल सकता है फायदा

Sat, 26 Jun 2021 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

मानव शरीर का हर एक अंग जरूरी है, किसी भी एक अंग के बिना ये शरीर पूरा नहीं कहलाता है। वहीं, इन अंगों को काम करने के लिए खून की जरूरत होती है। हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होना जितना जरूरी है, उतना ही पर्याप्त खून की मात्रा का भी होना। ऐसे में जब शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो हम कई बीमारियों से भी घिर जाते हैं और हमें कई तरह की समस्याओं का सामाना भी करना पड़ता है। यही नहीं, कई लोगों को खून की इतनी कमी हो जाती है कि उन्हें तो खून तक चढ़ाना पड़ता है, जिसमें अपने ब्लड ग्रुप का खून न मिलने जैसी कई दिक्कतें सामने आती हैं। इसलिए हमारे शरीर में जब भी खून की कमी होती है, तो इसके कुछ लक्षण हैं जो हमें अपने शरीर पर नजर आते हैं। साथ ही कुछ चीजों का सेवन करके आप अपने शरीर में खून बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन चीजों का सेवन करके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:-

-ज्यादा थकान महसूस होना
-एनर्जी कम होना
-दिल की धड़कन का असामान्य होना
-सांस लेने में दिक्कत
-सिरदर्द
-चक्कर आना
-त्वचा का पीला पड़ा जाना
-पैर में मरोड़ पैदा होना
-अल्सर।
विज्ञापन

3 of 6
किशमिश के फायदे - फोटो : iStock
किशमिश
  • थोड़े किशमिश को गुनगुने पानी में अच्छे से धो लें और इसके बाद पीने लायक दूध में डालकर इन्हें उबाल लें और फिर इनका सेवन करें। दिन में दो बार इसे पीने से आपको काफी फायदा मिलेगा। इससे थकान और कमजोरी दूर होने लगेगी। किशमिश हमारे शरीर में खून बढ़ाने में काफी मदद करते हैं।

4 of 6
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay
पालक
  • पालक का सेवन करके भी आप शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी वजह से ये शरीर में खून की कमी को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। पालक की सब्जी या पालक को अन्य तरीके से आप खा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
टमाटर के फायदे - फोटो : Pixabay
टमाटर
  • टमाटर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, और ये हमारे शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा टमाटर का सेवन करने से त्वचा पर निखार आता है और पाचन क्रिया भी सही होती है। आप टमाटर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं, क्योंकि इसमें ये काफी फायदा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
  • केला खाने से हमारे शरीर को फायदा मिलता है। केले में पोटेशियम का भंडार होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ते हैं। खाना खाने के बाद अगर दो केले खाएं, तो आपके शरीर में जान आएगी, और साथ ही सुंदरता भी बढ़ेगी।  केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें