Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai
डॉ. आईएन वाजपई
न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
अनुभव- 45 वर्ष
शरीर के स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना भी जरूरी होता है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की हड्डियों की मजबूती और घनिष्टता धीरे-धीरे कम होने लगती है, ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी बढ़ जाता है। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक गंभीर बीमारी है, जिसमें हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि उनके टूटने का खतरा पैदा हो जाता है। पोषण की कमी, शारीरिक गतिविधि न होना, वजन का बहुत अधिक कम होना आदि ऑस्टियोपोरोसिस के प्रमुख कारण हैं। चूंकि कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है, लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा विटामिन-डी, के, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की कमी भी हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकती है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए?