ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के जमने को कभी-कभी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपको कहीं चोट लगती है तो थक्के शरीर से ज्यादा खून निकलने से रोकते हैं। हालांकि ब्लड क्लॉट कभी-कभी खतरनाक भी होते हैं। जब क्लॉटिंग शरीर के अंदर नसों में होने लगती है, तो यह खतरनाक बन जाती है। दरअसल, थक्के खून के बहाव को रोकते हैं, जिसकी वजह से जान जाने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं ब्लड क्लॉट के उन लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।