फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: इन दो तरीकों को प्रयोग में लाकर डायबिटीज को कर सकते हैं नियंत्रित, आप भी जानिए

Thu, 04 Nov 2021 06:09 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज को कैसे रखें कंट्रोल में - फोटो : Pixabay
डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज की समस्या कई रोगों का भी कारण बन सकती है। यही वजह है कि सभी लोगों को ऐसे उपाय करने की सलाह दी जाती है जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने न पाए। भारत के संदर्भ में बात करें तो पिछले कुछ दशकों में यहां डायबिटीज रोगियों के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंता जता चुका है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज में शरीर इंसुलिन प्रतिरोधी हो जाता है या अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर का बहुत अधिक बढ़ जाना शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि किन उपायों से ब्लड शुगर के स्तर को आसानी से कम किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : iStock
डायबिटीज की समस्या हो सकती है गंभीर
डॉक्टरों के मुताबिक जीवनशैली और खान-पान की आदतों में यदि सुधार कर लिया जाए तो डायबिटीज के गंभीर खतरे से बचा जा सकता है। समय रहते डायबिटीज के लक्षणों की पहचान करके इसको कम करने वाले उपाय शुरू कर देना चाहिए जिससे शरीर को गंभीर समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सके। विशेषज्ञों के मुताबिक शुगर बहुत बढ़ जाने से किडनी, आंख, हृदय जैसे अंगों को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
मधुमेह की समस्या को पहचानिए - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के लक्षणों को पहचानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के कारण होने वाली समस्याओं से बचे रहने के लिए आवश्यक है कि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर उसे नियंत्रित करने के उपाय शुरू कर दिए जाएं। जिन लोगों का ब्लड शुगर स्तर बहुत अधिक हो जाता है उन्हें इसे नियंत्रित रखने के लिए इंसुलिन इंजेक्शन देने की आवश्यकता होती है।  सामान्यतौर पर डायबिटीज के कारण लोगों को ऐसी दिक्कतें हो सकती हैं, जिसका समय पर पहचान जरूरी होता है। 
  • सामान्य से अधिक बार पेशाब जाना
  • शरीर में थकावट बनी रहना
  • घावों का आसानी से न भरना
  • धुंधला दिखाई देना
  • तेजी से वजन घटाने की समस्या

4 of 5
नींद पूरी करना आवश्यक - फोटो : iStock
नींद जरूर पूरी करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम के साथ रोजाना नींद पूरी करना आवश्यक होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि रात में अच्छी नींद पूरी न होने से इंसुलिन संवेदनशीलता प्रभावित हो सकती है। जो लोग रोजाना 6-8 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पाते हैं उन्हें अन्य लोगों की तुलना में डायबिटीज का खतरा अधिक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा तनाव है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
तनाव को करें कंट्रोल
डायबिटीज के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने लिए शारीरिक और मानसिक सेहत, दोनों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अध्ययनों के मुताबिक अधिक तनाव लेने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा अधिक होता है। तनाव ज्यादा लेने से शरीर में कोर्टिसोल और ग्लूकागन हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है, यह इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकती है। तनाव को नियंत्रित करने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें