स्वादिष्ट भोजन, मिठाइयां और पकवान हमेशा से भारतीय त्योहारों का अभिन्न अंग रहे हैं। दिवाली के त्योहार में इनकी महत्ता और बढ़ जाती है। दिवाली की खुशियां बांटने के लिए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई जाती हैं, पर मिठाइयां और पकवान कहीं आपके लिए दिक्कत न पैदा कर दें? असल में ज्यादातर मिठाइयों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो तेजी से वजन बढ़ा सकती है। अधिक वजन की समस्या कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है, यही कारण है कि त्योहारों में सभी लोगों को खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मिठाइयां और पकवान, वजन बढ़ा देते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस दिवाली की मिठाई का आनंद नहीं ले सकते। जरूरी है कि आप बस सही प्रकार की मिठाई और पकवान का चुनाव करें, जिनमें कैलोरी और शुगर की मात्रा कम हो। आइए ऐसे ही कुछ पकवानों के बारे में जानते हैं।