स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना सबसे आवश्यक माना जाता है। अगर रात के समय में आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो यह समस्या कई तरह से आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अच्छी नींद लेने के साथ सही तरीके से सोना भी अच्छी सेहत के लिए बेहद आवश्यक होता है। हम रात में जिस तरह से सोते हैं उसका शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग पीठ के बल, हर स्थिति में सोने के तरीके का सेहत पर असर पड़ता है।
डॉक्टरों की मानें तो नींद पूरी न होना, स्वास्थ्य संबंधी कई सारी दिक्कतों का कारण बन सकता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है। आइए इस लेख में जानने का कोशिश करते हैं कि किस तरीके से सोना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद हो सकता है?