फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: शाकाहारी लोगों के लिए ये चीजें हैं प्रोटीन का अच्छा स्रोत, विटामिन्स और खनिजों से भी होते हैं भरपूर

Mon, 01 Nov 2021 07:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रोटीन के स्रोत - फोटो : iStock
तमाम अध्ययनों में शाकाहारी भोजन को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पर शाकाहारी लोगों के लिए भोजन से प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों को प्राप्त करना हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। असल में मांस आधारित भोजन को आयरन, प्रोटीन और शरीर के लिए आवश्यक अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है, पर शाकाहारी व्यक्तियों के लिए ऐसे आहार का चुनाव करना बड़ी चुनौती रहती है। तो आखिर शाकाहारी व्यक्तियों के लिए प्रोटीन के क्या अच्छे स्रोत हो सकते हैं? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आम धारणा रही है कि मांस, प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। पर ऐसे में शाकाहारी लोगों को निराश होने की आवश्यता नहीं है। विभिन्न प्रकार के पौधे-आधारित खाद्य पदार्थ, पशु-आधारित आहार के समान ही प्रोटीन प्रदान कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चना हैं प्रोटीन के अच्छे स्रोत - फोटो : iStock
चने होते हैं प्रोटीन का अच्छा स्रोत
अध्ययनों में पाया गया है कि चना, प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकते हैं। सफेद और काले दोनों ही तरह के चने पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्रदान करते हैं। पौधे आधारित प्रोटीन का यह स्रोत हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। आहार में चने को शामिल करके कई अन्य प्रकार के पोषक तत्व भी प्राप्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नट्स खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
नट्स का करें सेवन
पौधे आधारित प्रोटीन के लिए नट्स को सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। नट्स प्रोटीन के अलावा स्वस्थ वसा, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन्स का भी अच्छा स्रोत होते हैं। नट्स का सेवन वजन को नियंत्रत करने, संज्ञानात्मक कार्य को बढ़ाने और स्वस्थ मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण में मदद कर सकता है।

4 of 5
टोफू के लाभ - फोटो : instagram
टोफू
सोया मिल्क से बनने वाले टोफू का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन का समृद्ध स्रोत माना जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए टोफू का सेवन करना उतना ही फायदेमंद हो सकता है, जितना लाभ मांस आधारित खाद्य पदार्थ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाल के फायदे - फोटो : Pixabay
दाल 
भारत में मुख्य आहार के रूप में दाल का व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए दाल का सेवन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हो सकता है। अरहर, चना, मटर, मूंग जैसे दाल से आसानी से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें