फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: थायरॉइड की समस्या को न लें हल्के में, यहां जानें वो घरेलू उपाय जो आपको दे सकते हैं जल्द आराम

Wed, 04 May 2022 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं - फोटो : istock
आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली

Medically reviewed by Acharya Manish

आज के समय में लोगों को सबसे ज्यादा चिंता रहती है कि वो कैसे स्वस्थ रहें, क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती हैं। वहीं, इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग अपने खानपान का भी विशेष ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण भी वो बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जैसे- थायरॉइड की समस्या। वैसे तो इस बीमारी का शिकार पुरुष काफी संख्या में होते हैं, लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार होती हैं। दरअसल, गले में थायरॉइड ग्रंथि के बढ़ने के कारण ये बीमारी होती है। ऐसे में लंबे इलाज और कई तरह की दवाओं का सेवन इस दौरान करना पड़ता है जो कि जरूरी भी है। वहीं, आप इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपचारों को सहारा भी ले सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं - फोटो : istock
थायरॉइड बीमारी क्या है?
  • इसके घरेलू उपचारों को जानने से पहले थायरॉइड के बारे में जानना जरूरी है। इसमें थायरॉइड ग्रंथि टी-3 और टी-4 थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करती है और फिर ये पाचन, हृदय, शरीर के तापमान और सांस लेने में सीधा असर करता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल और मांसपेशियों को भी नियंत्रित करते हैं। मनुष्य के शरीर में जब भी हार्मोंस असंतुलित होते हैं, तो फिर वजन बढ़ने या फिर कम होने की परेशानी होने लगती है, जिसे थायरॉइड की समस्या कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं - फोटो : istock
लक्षण भी जान लीजिए:-
  • हांथों का कांपना
  • बालों का पतला होना और झड़ना
  • घबराहट होना
  • चिड़चिड़ापन होना
  • नींद नहीं आना या परेशानी होना आदि।

4 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं - फोटो : istock
ये घरेलू उपाय आ सकते हैं काम:-

अलसी का चूर्ण कर सकता है मदद
  • अलसी का चूर्ण आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको नियमित रूप से एक चम्मच इस चूर्ण को खाना है, जो आपको थायरॉइड में आराम देने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं - फोटो : istock
नारियल का तेल और दूध
  • आप एक-दो चम्मच नारियल के तेल को गुनगुने दूध के साथ खाली पेट भी ले सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलता है। इसके अलावा आपको रातभर धनिए को भिगोकर सुबह मसलकर पानी में उबाल लेना है और फिर रोजाना सुबह इस पानी को पीना है। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं - फोटो : istock
दही भी है सही
  • दही में कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए आपको इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा थायरॉइड वाले लोगों की थकान मिटाने में मुलेठी भी काफी मददगार होती है।

नोट: यह लेख प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आचार्य मनीष, शुद्धी आयुर्वेद के संस्थापक हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें